रोते बिलखते अपने बच्चे का जन्म दिन मनाए,माता पिता के द्वारा – ग्राम भडोरा।

मालखरौदा :- मालखरौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत भडोरा में पिछले माह 08 अप्रेल 2023 को मासूम बच्चे हिमांशु लहरे का रेत से भरे ट्रैक्टर चालक ने दुर्घटना कर दिया जिसके कारण दुर्घटना वश मासूम बच्चे की मृत्यु हो गया जिसका 08 मई 2023 को बर्थ डे को माता पिता के द्वारा अपने बच्चे हिमांशु लहरे का धूमधाम से जन्म दिन मनाने की मंशा थी मगर होनी के आगे किसी की नही चलता जो खुशियां धूम धाम से बच्चे की जन्म दिन मनाने वाले थे उसमें पानी फिर गया, बर्थ तो मनाया गया मगर रोते बिलखते हुए नम आँखों से अपने बच्चे हिमांशु का 08 मई 2023 को जन्म दिन मनाया गया माता पिता दादा दादी चाचा चाची सहित पूरे लहरे परिवार ने अपने लाडले हिमांशु बेटे का जन्म दिन दुःखी आँखों से आरती करके मनाया एवं फूल अर्पित किये, जिसके जिगर के टुकड़े का चले जाना एक माता पिता के जिंदगी मौत से कम नहीं होता फिर भी माता पिता को अपने बच्चे की याद में जीना पड़ता है इसी का नाम जिंदगी है होनी एक ऐसी शक्ति है जिसके आगे किसी की नही चलती होनी बहुत ही निर्दयी चीज का नाम है, हिमांशु के जन्म दिन पर उसकी मम्मी चमेली लहरे दोनों चाची, नानी, मौसी, दादा धनसाय लहरे, भूपेंद्र लहरे, एवं उसके पापा महेश लहरे, चाचा पवन लहरे व् सभी उसके नन्हे भाई बहनों ने हिमांशु को नम आँखों से बर्थडे विश किये।