40 साल से सीवरेज की समस्या से जूझ रही जनता की समस्या का हुआ समाधान :- विद्यायक धर्मपाल गोन्दर l 

निलोखेड़ी-बिन्दर शर्मा इन्द्री


निलोखेड़ी :- तरावडी:-विधायक धर्मपाल गोन्दर ने तरावड़ी स्थित लाइनपार इलाके में सीवरेज व्यवस्था का शुभारंभ किया। प्रदेश सरकार से हाल ही में सीवरेज प्रणाली को मंजूरी मिली है। सीवरेज व्यवस्था को लागू करने में करीब 5 करोड का खर्च आएगा । इसके अलावा सीवरेज का पानी निकालने के लिए रेलवे लाइन के नीचे से दो पाइप बिछाए जाएंगे। यह कार्य रेलवे विभाग स्वयं करेगा। विधायक धर्मपाल गोंदर ने सीवरेज प्रणाली का शुभारंभ महिलाओं के हाथों से करवाया। इस मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोन्दर ने कहा की सीवरेज प्रणाली को लागू करवाने के लिए उन्हें करीब 3 वर्ष का समय लग गया। उन्होंने कहा कि रेलवे से मंजूरी दिलवाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कहा कि जब वह यहां वोट मांगने आए थे। तो उन्होंने 5 कालोनियों के लोगों से वायदा किया था कि यदि विधायक बने तो हर हाल में सीवरेज व्यवस्था मंजूर करवाएंगे। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी धन्यवाद किया। उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए यह भी कहा की जनता ने 5 साल उन्हें मौका दिया था लेकिन वह काम नहीं कर पाए। उन्होंने लोगों से कहा की सीवरेज प्रणाली को लागू करवाने में 1 वर्ष का समय लगेगा। इसके लिए उन्हें थोड़ी दिक्कत भी झेलनी पड़ेगी। जब सीवरेज डल जाएगी तो सड़कों का निर्माण भी होगा। विधायक धर्मपाल ने कहा कि की रेलवे स्टेशन के सामने ही एक पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिस पर दो करोड़ का खर्च आएगा। इसके अलावा तरावड़ी में दो नए पार्क भी विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नीलोखेड़ी की जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा वह इस कार्य का श्रेय नहीं लेना चाहते बस वह तो जनता की सेवा करना चाहते हैं। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग निलोखेड़ी के एसडीओ अभिषेक शेर व तमाम कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे। एसडीओ अभिषेक शेर ने कहा की जनता के बीच में अधिकारी बनकर नहीं सेवक बनकर काम करूंगा और जब भी कोई पानी है सीवरेज से रिलेटिव समस्या आएगी तो हमारे कर्मचारी आपके बीच में रहेंगे। साथ ही नगर पालिका के चेयरमैन वीरेंद्र बंसल ने कहा कि विधायक धर्मपाल गोन्दर ने जो भी वायदे किए हैं वह सभी वायदे पूरे हो रहे हैं।