पुष्पा यादव बनी जिला पंचायत की अध्यक्ष।

दुर्ग:- जिला पंचायत में पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष पद के लिए गुरूवार को चुनाव संपन्न हुआ। पुष्पा भुनेश्वर यादव और हर्षा लोकमणी चंद्राकर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। चुनाव में 11 जिला पंचायत सदस्य ने अपना मत डाला जिनमें  पुष्पा यादव को 7 वोट मिले और हर्षा चंद्राकर को 4 वोट प्राप्त हुए। पीठासीन अधिकारी द्वारा पुष्पा भुवनेश्वर यादव के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गई। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर कलेक्टर  पदमनी भोई, प्रवीण वर्मा, अभय सिंह, गिरीश देवांगन, राजेंद्र साहू, निर्मल कोसरे, अमन सिंह उपस्थित थे।