भारी भरकम बिजली बिल की शिकायत कलेक्टर से की मजदूर महिला l 

कोरबा :- जिले में अनाप-शनाप बिजली बिल की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे ही एक मामले में पीडि़ता ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत उतरदा के आश्रित गांव रेलडबरी निवासी तीज कुंवर कश्यप ने पति लक्ष्मण प्रसाद कश्यप की मौत के बाद बच्चों की परवरिश किसी तरह रोजी मजदूरी करके कर पा रही है। उसने जन चौपाल में कलेक्टर संजीव कुमार झा को एक पत्र लिखकर न्याय पाने की गुहार लगाई है। तीजकुंवर ने कलेक्टर को दिए पत्र में कहा है कि उसके पति की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद से वह रोजी मजदूरी कर तीन पुत्रियों व दो पुत्रों का पालन पोषण बड़ी मुश्किल से कर पा रही है। उसके पति स्व.लक्ष्मण प्रसाद पिता अहिबरन के नाम से घरेलू बिजली कनेक्शन क्रमांक 1005469322 लगा हुआ है। जिसका दिनांक 2 मई 2023 की स्थिति में 38160 रुपए बिजली बिल आया है। वह गरीब वह बिल अदा करने में सक्षम नहीं है।