बालोद/हाशिम कुरैशी
बालोद:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.05.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन व्यक्ति रेल्वे कालोनी पानी टंकी के पास मोटर सायकल बिकी करने हेतु ग्राहक की तलास कर रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ मौका पर पहुंचकर संदेहियों की घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर आरोपी मो०आफताब उर्फ भुरू पिता पीर मोहम्मद उम्र 25वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 25 जगजीवन राम वार्ड दल्लीराजहरा ( 2 ) उत्तम देशमुख उर्फ पदरू पिता स्व० बसंत देशमुख उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 25 जगजीवन राम वार्ड दल्लीराजहरा व एक अपचारी बालक से पुछताछ करने पर बताये कि तीनो एक माह पूर्व शाम को ट्रेन में दल्लीराजहरा से मरोदा भिलाई गये फिर रात्रि में मरोदा भिलाई से ग्राम उमरपोटी में स्थित एक कालोनी में गये जहां एक मकान में ताला लगा हुआ था जहां आरोपीगण छत के माध्यम से घर अंदर प्रवेश कर घर मे रखे साने चांदी के आभूषण तथा एक स्कूटी मिस्ट्रो क्रमांक सीजी 07 बीसी-9044 कीमती 40,000 रूपये, व होण्डा एसपी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 077 सीजे-0267 कीमती 1,00,000 रूपये को चोरी किये थे। जिसमें सोने चांदी के आभूषण को मोहम्मद आफताब उर्फ भुरू तथा कुछ आभूषण व स्कूटी को उत्तम देशमुख उर्फ पदरू तथा होण्डा मोटर सायकल को अपचारी बालक को रखना बताये तथा सोना चांदी के ज्वेलरी को आरोपी अफताब उर्फ भुरू ने अपने पिता पीर मोहम्मद को दिया था जिसने सोने चांदी की बिकी रकम में से आधी रकम स्वयं रखकर आधी रकम मोहम्मद आफताब को दे दिया था मोहम्मद आफताब के द्वारा सोने चांदी के बिकी रकम को आपस में बांट कर खर्च कर देना और शेष बची रकम 2000 रूपये को घर मे रखना बताने पर आरोपी मोहम्मद उर्फ भूरू के कब्जे से नगदी रकम 2000 रूपये आरोपी उत्तम देशमुख उर्फ पदरू के कब्जे से स्कूटी मिस्ट्रो कमांक सीजी 07 बीसी 9044 कीमती 40,000 रूपये व अपचारी बालक के कब्जे से होण्डा एसपी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 077 सीजे -0267 कीमती 1,00,000 रूपये जुमला कीमती 1,42,000 रूपये को जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 41 (1+4 ) जाफौ / 379 भादवि पंजीबध्द कर आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
