कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की जनता को छलने का कार्य किया है – विजेन्द्र।

मैनपुर :- तहसील मुख्यालय मैनपुर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस कार्यकर्ता सम्मेलन में राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, देवभोग, गरियाबंद, मैनपुर से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पहुंचे केन्द्रीय पर्यवेक्षक विजेन्द्र एवं महासमुंद लोकसभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर, गरियाबंद जिला अध्यक्ष सियाराम ठाकुर, मैनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष बलिराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन के शुभारंभ मे ही आम आदमी पार्टी के क्षेत्र में सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता हनीफ मेमन को गरियाबंद जिला इन्चार्ज प्रभारी नियुक्त किया गया तो सभी कार्यकर्ताओं ने फुलमाला के साथ उनका स्वागत किया गया आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया था इस दौरान आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली से पहुंचे केन्द्रीय पर्यवेक्षक विजेन्द्र ने कहा आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है 2018 में छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ा और अपनी उपस्थिति दर्ज कराया था उन्होने कहा इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होने कहा कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की जनता को सिर्फ छलने का कार्य किया है। महासमुंद लोकसभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर ने कहा आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान को और तेज किया जाये घर -घर तक पार्टी के संदेश को पहुंचाया जाये। गरियाबंद जिला अध्यक्ष सियाराम ठाकुर ने कहा आम आदमी पार्टी ने गरियाबंद जिला में पूरी मजबुती के साथ पार्टी के हित में कार्य किया जा रहा है हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव में पहुंचकर केजरीवाल सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रही है साथ ही छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार द्वारा जो किसान, मजदूर, आम जनता, युवा बेरोजगारो को ठगने का कार्य किया जा रहा है राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियो से अवगत भी करा रही है। उन्होने कहा पिछले 15 वर्षो तक भाजपा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में सिर्फ लोगो को झुठे आश्वासन देकर ठगा है अब यही काम कांग्रेस कर रही है।
गरियाबंद जिला इन्चार्ज प्रभारी हनीफ मेमन ने कहा केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया है वह एक मिशाल है स्वास्थ्य, पेयजल के साथ दिल्ली की जनता को जो सुविधाएं दिया जा रहा है वह पूरे देश में सबसे बेहतर कार्य हुआ है। इस मौके पर महिला वीक के जिला अध्यक्ष रामबाई दीवान, छुरा ब्लाॅक अध्यक्ष चमन यादव, श्रवण यादव, झाखरपारा ब्लाॅक अध्यक्ष बलिराम नेगी, अमलीपदर ब्लाॅक अध्यक्ष यदुराम यादव, पंकज सिन्हा, ईमरान खान, फिरोज खान, छन्नु साहू, गोरेलाल नागेश, धमेन्द्र साहू, सुंदर निर्मलकर, संतोष निर्मलकर, कोमल नेताम, भागीरथी निषाद, दाउत खान, यादराम यादव, नकुल मांझी, सिरधर नेताम, बोधुराम मरकाम, वेदराम ध्रुव, संतोष साहू, गायत्री सिन्हा, मोनिका साहू, सोमन साहू, खेमसिंह ठाकुर, रामनारायण ध्रुव, अशोक साहू, अर्जुन राम, राजा ठाकुर, सेवाराम साहू, डोमन साहू, अशोक विश्वकर्मा, रामबाई दीवान, हीरालाल सेन, गुलशन मोंगरे सहित सैकड़ो की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मैनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष बलिराम कोमर्रा ने किया।