
मगरलोड :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में सत्र 2022 23 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा नवम में चिराग साहू पिता तेजराम साहू 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर, रेणुका साहू पिता संतोष साहू 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान, रेणुका साहू पिता देवेंद्र कुमार साहू 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा प्रथम से अष्टम तक का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आठवीं में आरती सिन्हा पिता कृष्ण कुमार सिन्हा 96.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, धनश्री पिता देवेंद्र कुमार साहू 94.66 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, और भूमिका पिता श्री गौकरण गायकवाड 89.16 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। कक्षा सातवी में वारूनी साहू पिता शेखन लाल साहू 96.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, दीपमाला पिता युवराज साहू 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, लीना साहू पिता श्री संतोष साहू 91.5 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। कक्षा छटवी में भूमिका पिता योगेश्वर 92.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नोमेश पिता श्यामलाल 91 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, लोमश पिता गजेंद्र 88.3 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांचवी में चांदनी पिता तामेश्वर दीवान 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, खुशबू साहू पिता पावन कुमार 86 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, ओनेंद्र कुमार पिता राजेश कुमार 85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय समिति के समस्त पदाधिकारियों ने व सभी आचार्यों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
