जिले में नक्सली मुठभेड़ – एक नक्सली कमांडर ढेर।

गरियाबंद :- जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करलाझर में गरियाबंद पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा ई 30 की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुठभेड़ में एक वर्दीधारी हथियार बंद नक्सली कमांडर नंदलाल को मार गिराया है।

गरियाबंद के जुगाड थाना अंतर्गत ग्राम करलाझर नागेश के समीप पहाडी क्षेत्र में इंदागांव एरिया कमेटी के 12-15 सशस्त्र माओवादियों होने की स्थानीय सूचना प्राप्त हुई है। जिस पर जिला गरियाबंद से कोबरा, ई-30 एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा 01अप्रैल 2023 से 02 अप्रैल 2023 तक एरिया डोमिनेशन की विशेष कार्ययोजना तैयार कर पार्टी रवाना हुई थी,

कि थाना जुगाड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करलाझर में 02 अप्रैल 2023 मंगलवार की सुबह 09ः20 बजे नक्सल-पुलिस मुठभेड़ पश्चात् एक वर्दी धारी पुरूष से थ्री नाट थ्री हथियार के साथ उदंती एलओएस डिप्टी कमाण्डर नाम- नंदलाल माओवादी की शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है, इस सम्बन्ध में आगे का खोजी अभियान जारी हैं।