साहू समाज युवा प्रकोष्ठ का नवीन कार्यकारिणी की घोषणा l 

नवापारा राजिम :- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के पुनः राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनने के बाद संदीप साहू ने प्रदेश के 12 युवाओं अनेक पदो पर नियुक्ति प्रदान कर समाज हित में काम करने का मौका दिया है। हाल ही में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के नवीन कार्यकारणी का घोषणा किया गया है, जिसमे युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय दायित्व छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त-संदीप साहू को सौपा गया है। इसी कड़ी में श्री साहू नेअपने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ से 12 युवाओं को समाज में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का मौका दिया है, गौरतलब है कि 12 सदस्यों में 2 पदाधिकारी व्यास साहू को राष्ट्रीय संगठन सचिव, युवा प्रकोष्ठ, सुरजीत साहू को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, युवा प्रकोष्ठ का दायित्व दिया गया है। छःग प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पवन साहू, हिरेंद्र साहू, विनोद साहू, आलोक साहू, रवि साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रेमकिशन साहू, दुलीकिशन साहू, डॉ.दिलीप साहू और सनीर साहू सहित 10 लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया है।नियुक्ति को लेकर प्रदेश साहू समाज के युवाओं में खुशी की लहर है। नवनियुक्त पदाधिकारी नियुक्ति की खबर मिलते ही बधाई व शुभकामना संदेश प्रेषित कर रहे है। इस अवसर पर बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष टहलसिंह साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू, डॉ महेंद्र साहू, डॉ.रामकुमार साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, मंदिर समिति के महासचिव डॉ. लीलाराम साहू, दिलीप साहू, खुमान साहू, मनीष साहू रायपुर, महासचिव लोकनाथ साहू, श्यामू साहू, भोले साहू, भवानी शंकर साहू, रामकुमार साहू, मेघनाथ साहू, परदेसी राम साहू, छन्नू लाल साहू, रमेश साहू, प्रेमलाल साहू, रविशंकर साहू,चंपू साहू, कमल नारायण साहू, सुखराम साहू, सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख शामिल है