राजिम :- सर्व जन दिव्यांग कल्याण संघ छत्तीसगढ़ उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ जिला गरियाबंद संकल्प सेवा संस्थान राजिम के संयुक्त तत्वावधान में तकिया पारा वार्ड क्रमांक 03 कन्या हाईस्कूल के पास राजिम में कुल 11 जोड़ा वर वधू का सामुहिक विवाह संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम में आशिर्वाद देने हेतु विशेष रूप से प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक अमितेश शुक्ल, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहलसिंग साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मानक साहू, महामंत्री दयाराम साहू, राजिम भक्तिन समिति के अध्यक्ष लालाराम साहू, महासचिव डां.लीलाराम साहू, जिलाध्यक्ष नारायण साहू, संरक्षक रामू राम साहू, कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, ईश्वरी साहू,पूर्व टीआई
बोधन साहू, प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, तेलघानी बोर्ड के सदस्य शलेन्द्र साहू, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदमा दुबे, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार गोस्वामी, रामकुमार साहू, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, सहित साहू समाज के एवं सर्व समाज के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किए कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, महासचिव मनोज साहू, डॉ डोमन बांय संकल्प सेवा संचालिका सुनिता साहू, कामता प्रसाद सेन, प्रहलाद साहू, सुनिल धीवर, सारिका साहू, ओमिन साहू
आमिना गोस्वामी, निधि पठारी, संरक्षक नुतन साहू, चंचला यादव, कृष्ण साहू,योगेश ठाकुर, संतोष साहू ने तन-मन धन से संयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ जिला गरियाबंद के अध्यक्ष जागेश्वर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्येक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संयोग करने वाले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी संयोग देने का आग्रह किया कार्यक्रम का संचालन पुर्व पंचायत इंस्पेक्टर नूतन साहू ने किया।
