बालोद/हाशिम कुरैशी
बालोद :- प्रत्येक घर में पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल पहुंचाने हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना जल जीवन मिशन का निरीक्षण करने राज्य की टीम रविवार को बालोद जिला पहुंचे निरीक्षण में मुख्य रूप से कार्यपालन अभियंता एस. एन पांडे एवं स्टेट कंस्लटेंट नित्यानंद हलदार रहे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आर. के. धनंजय ने बताया कि टीम डौंडी लोहारा विकासखंड के ग्राम मनकी (क), गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम परसवानी, चौरेल, बालोद विकासखंड के ग्राम बेलमांड, डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम दानीटोला पहुंचे। उक्त ग्रामों में टीम ने टंकी निर्माण, पाइप लाइन विस्तार एवं गहराई, पाइप की गुणवत्ता, स्टैंड पोस्ट की तकनीकी माप के साथ साथ आईएसए एवं टी पी आई के कार्यों का जायजा लिया साथ ही टी पी आई एवं आई एस ए एजेंसी को स्टैंड पोस्ट की माप, निर्माण में उपयोग होने वाले रेती, गिट्टी, सीमेंट की पर्याप्त मात्रा, घरों में सोख्ता गड्ढा, कीचन गार्डन, जन जागरूकता, कैपेक्स, ओपेक्स की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिऐ निर्देशित किए। निरीक्षण पश्चात सभी विभागीय अधिकारियों, निर्माण एजेंसी, टी पी आई एजेंसी की बैठक ली गई।

इस अवसर पर सहायक अभियंता के के लिम्जे, नितीन ठाकुर, एस आर ठाकुर, उप अभियंता चंद्रहास चंद्रवंशी, अनुज भुवार्य, योगेश्वरी जोशी, प्रियंका ठाकुर, तृप्ति ठाकुर, जिला समन्वयक मिथलेश कुमार, योगेंद्र अंधारे, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
