वकीलों पर दर्ज केस रद्द करने और एसीबी टीम के अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इन्द्री में वकील गरजे l 

इन्द्री :- बार एसोसिएशन इंद्री में प्रधान नरेंद्र बुधरेन की अध्यक्षता में फरीदाबाद बार कि कॉल पर सफलतापूर्वक वर्क सस्पेंड किया गया। जिसमें सभी वकील साथियों ने पूरा सहयोग दिया। फरीदाबाद बार के प्रधान और अन्य वकील साथियों के खिलाफ हुई झूठी एफआईआर के विरोध में आज इंद्री बार ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया जिसमें प्रधान नरेंद्र बुधरेन, उप प्रधान सिद्धांत कम्बोज, कोषाध्यक्ष विपिन स्वामी, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह ढांडा, एडवोकेट एस. सी.मोहन, एडवोकेट भगवत प्रसाद गुप्ता, एडवोकेट गुरुचरण अरोड़ा, एडवोकेट जसविंदर जटैंन, एडवोकेट शिवराम जी, एडवोकेट जितेंद्र बुधरेन, एडवोकेट कुलवंत रंगा, एडवोकेट धर्म सिंह संधू, एडवोकेट मनदीप राय जी, एडवोकेट सिद्धांत सिंहमार, एडवोकेट रोबिन गांधी, एडवोकेट प्रवेश मेहता, एडवोकेट अनिल गुप्ता, एडवोकेट वीरभान मेहता, एडवोकेट मनोज शर्मा, एडवोकेट कपिल मेहता, एडवोकेट सोनू मंढान, एडवोकेट वरुणजीत मंढान जी शामिल रहे ।