
मगरलोड :- गुरुवार को सत्र 2022-23 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें सानिध्य साहू, कक्षा एल. के.जी. में प्रथम रहा हेमांशी द्वितीय और लाव्या तृतीय स्थान पर रही, कक्षा-यू.के.जी. में भाविका प्रथम, हीना द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रही, कक्षा-पहली में जयंत गायकवाड प्रथम रहा वहीं प्रेरणा गायकवाड द्वितीय तथा पूर्वी तृतीय स्थान प्राप्त किया कक्षा दूसरी के तेजस्वी साहू प्रथम, श्रुति यादव द्वितीय और साहील निषाद तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं और प्रधान पाठक ने सभी बच्चों को बधाई प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए खूब मेहनत कर अच्छे स्थान प्राप्त करने की शुभकामनाओं के साथ आशीष प्रदान किए।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति, शुल्क समिति और पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे जिनमे वेदराम साहू, डॉ. हरिशंकर साहू, रवि कुमार साहू, दीपेश्वरी साहू, पायल रानी साहू, महेश्वरी साहू, जया साहू, दीपा साहू, भारती साहू, कुलेश्वरी साहू , दिलेश्वर साहू, जयनारायण साहू, ओमप्रकाश बंजारे, भूपेंद्र कंडरा, हेमन्त कडरा, और अन्य अभिभावकगण उपस्थित थे। वहीं शिक्षकों में प्रधान पाठक, सी. एम. साहू, टिकेश्वर ध्रुव, गोदावरी साहू, कांति निषाद, भूपेंद्र साहू, उत्तम साहू, भाग्यश्री साहू, रानी सेन, अखिल पाल आदि उपस्थित थे।
