जांजगीर-चांपा :- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिराम गट्टानी जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर-चांपा में पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक कक्षाओ के छात्र-छात्राओ को एक दिवसीय ग्रीष्मकालीन शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसका उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ छात्र- छात्राओ में सामाजिक एवं प्राकृतिक वातावरण का सृजन किया जा सके। शैक्षणिक भ्रमण के लिए बिशाहू दास महंत बालउद्यान जांजगीर का चयन किया गया जिसमें प्रातः काल 07 बजे से विभिन्न प्रकार गतिविधियो का आयोजन किया गया जिसमें योगाभ्यास, जूंबा डांस, पास द बाल, जैसे विविध खेलो का आयोजन करवाया गया। जिसमे छात्र-छात्राओ ने अपनी रुची दिखाइ इुस आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ सम्मिलित थे जिन्होने विविध प्रकार के आयोजनो को पूर्ण कराने में सहयोग दिया। विद्यालय समय-समय पर शैक्षणिक गतिविधियो में नवीनता लाने तथा छात्र-छात्राओ को सर्वार्गिण विकास करने के विषय पर नवाचार हेतु प्रयासरत है।
विद्यालय अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी, विद्यालय संचालक अजय कुमार गट्टानी, विद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुलदीप ने शैक्षणिक भ्रमण की सराहना की तथा छात्रो के मनोरंजन आदि हेत् नवीनतम ग्रीष्म कालीन गतिविधियो के बारे में चर्चा करते हुए बताया आगामी माह में विद्यालय अपने प्रांगण में ग्रीम्मकालीन गतिविधियो को आयोजन करेंगा जिसमे छात्र- छात्राओ के हित के विविध प्रयोजन सम्मिलित है।
