सक्ती :- 2023 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी इस बार अपने चमकदार प्रदर्शन से भाजपा कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों को चौंकाएगी। इसके लिए पार्टी अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में जुटी हुई है। उक्त बातें बसपा के सक्ती विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उदय मधुकर ने कही है। मधुकर ने आगे कहा इस बार सक्ती विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जैजैपुर, चंद्रपुर तथा सक्ती तीनों ही विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज करेगी। भागवत जायसवाल ने कहा बसपा इस बार सक्ती वह जांजगीर जिले सहित प्रदेश के दो दर्जन से अधिक सीटों पर बहुत मजबूती से चुनाव लड़ेंगी और जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के साथ मुकाबला त्रिकोणीय बनाएगी। वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता पूरन भारद्वाज ने केन्द्र की भाजपा सरकार को उसके बहुजन विरोधी नीतियों को लेकर उसे घेरा। गौरतलब हो कि बहुजन समाज पार्टी के ये कार्यकर्ता 26अप्रैल, बुधवार को स्थानीय विश्राम गृह सक्ती में एक चैनल द्वारा आयोजित एक मीडिया डीबेट कार्यक्रम में पार्टी का पक्ष रखने पहुंचे थे। कहना ग़लत न होगा इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब प्रदेश में राजनीतिक हलचल दिखाई देने लगी है। भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सहित सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगगई हैं। वहीं बात करें बहुजन समाज पार्टी की तो बसपा इस बार साइलेंट तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी बहन जी के दिशानिर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों के अगुवाई में हम सब बहुजन समाज के लोगों में सामाजिक व राजनैतिक जागरूकता फैलाकर बसपा विचारधारा को जन तक फैलाने में लगी हुई है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि बसपा 2023 के चुनाव में कितना चमकदार प्रदर्शन कर पाती है? या फिर बसपा पदाधिकारियों के दावे इस बार भी टांय टांय फुस्स तो नहीं हो जाएगी।
