प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के हितग्राहियों का भुगतान अब तक नहीं।

राजिम :- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना /प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा के हितग्राही लगा रहे कार्यलय के चक्कर नही हुआ अब तक भुगतान। जिले से विभिन्न ग्रामों के हितग्राहियों को अभिसरित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा दावा प्रकरण की राशि भुगतान होनी इसके लिए बाकायदा विकास आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर ने पत्र जारी कर दावा भुगतान हेतु निर्देशित किया लेकिन आज पर्यंत तक कोई भुगतान नहीं हुआ है हितग्राही कार्यलय के चक्कर कटने मजबूर है मामला 2018 का है जिसमे दो पत्र जारी कर विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा लगभग 24 हितग्राहियों को राशि भुगतान की बात कही है। हितग्राही बरोंडा निवासी चित्ररेखा साहू ने बताया कि उनके पति नरेंद्र कुमार की मृत्यु 1 अक्टूबर 2018 में हुई इसी तरह दूसरे हितग्राही सकुन साहू के पति रमेश की आकस्मिक मृत्यु 5 सितम्बर 2018 हुई थी दोनो को राशि भुगतान संबंधी पत्र मिला था जिसे कार्यालय के चक्करों से परेशान हो गई है।कांग्रेस नेता भुनेश्वर के संज्ञान में आने से मुख्यमंत्री सहित प्रधान मंत्री कार्यालय को लिखा पत्र कांग्रेस नेता भुनेश्वर सिन्हा को जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने पत्र लिख तत्काल भुगतान हेतु निवेदन किया है । सिन्हा ने कहा की प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को नही मिल पा रहा है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है वैसे प्रधान मंत्री कार्यालय व मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख अवगत कराया गया है। जल्द से जल्द राशि मिलने से हितग्राहियों को राहत भी मिलेगी।