कच्चे प्याज के सेवन और रखने से बच सकते है भीषण गर्मी और लू से।

गरियाबंद :- इसके अलावा कई तरह के रोगों के उपचार में भी कच्चा प्याज का सेवन कर सकते हैं। अक्सर महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चे प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि कच्चा प्याज हमेशा ही फायदेमंद ही होता है। प्याज का उपयोग कई डिश को बनाने के लिए किया जाता है। प्याज किसी भी डिश के स्वाद को दो गुना बढ़ाने का काम करती है, साथ ही कच्चे प्याज का उपयोग ज्यादातर लोग सलाद के रूप में करना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चे प्याज का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है, जी हां क्योंकि कच्चा प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कच्चे प्याज का सेवन करने से शरीर को इंफेक्शन के खतरे से बचाया जा सकता है। साथ ही कच्चे प्याज का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। क्योंकि कच्चे प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी- ऑक्सीडेंट और एंटी- कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। साथ ही कच्चे प्याज में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ‘सी, विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन कच्चा प्याज का भी अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं।

कच्चा प्याज खाने के क्या-क्या फायदे है- पाचन संबंधी समस्या होने पर कच्चे प्याज का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही कच्चे प्याज का सेवन पेट को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वो आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना सलाद के रूप में कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।शरीर में आयरन की कमी के कारण खून की कमी हो सकती है। लेकिन अगर अपनी डाइट में कच्चे प्याज को शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है, क्योंकि कच्चे प्याज में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पाइल्स की शिकायत होने पर कच्चे प्याज का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अगर पाइल्स के मरीज कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे पाइल्स की बीमारी में काफी हद तक आराम मिलता है।शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से सलाद के रूप में कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। जिससे दिल संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है। प्याज में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है, जिससे हड्डियों संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है।कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप कच्चे का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर जैसी बीमारी का जोखिम कम होता है।

कच्चे प्याज खाने से नुकसान-जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो रहता है, उन्हें अधिक मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल और भी कम हो सकता है। अगर आप प्रेगनेंट हैं या ब्रेस्‍ट फीडिंग कराती हैं, तो आपको अधिक मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा कच्चे प्याज का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि प्याज में फाइबर की मात्रा अधिक होता है।