
बीजापुर :- गंगालूर मार्ग पर स्थित पदेड़ा में मोवादियों ने गिट्टी परिवहन कर रहे दो टिप्परों को आग के हवाले कर दिया है , घटना के बाद से एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है मिली जानकारी के अनुसार LWE सड़क जो कि नेलसनार – कोडोली – मिरतुर -गंगालूर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

इस दौरान गुरुवार को दो टिप्पर गिट्टी भर कर गंगालूर की ओर जा रहे थे , इसी दौरान लगभग एक बजे के आसपास नक्सलियो ने पदेडा गांव के पास दोनों वाहनों को रोक कर आग के हवाले कर दिया है , इस घटना में दोनों वाहन जल कर खाख हो गए हैं । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्यवाही करते हुए मोवादियों की पतासाजी में जुट गई है।
