
राजिम :- अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ने हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम आईएसबीएम विश्वविद्यालय एवं जिला एथलेटिक्स संघ गरियाबंद के दुवारा आयोजन रखा गया जिसमें छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें महिला 2 किलोमीटर व पुरुष 4 किलोमीटर दौड़ का आयोजन नगर के बस स्टेण्ड में सम्पन्न हुआ।

एम आर निषाद ने उदबोधन में कहा की जिला एथलेटिक्स संघ खिलाड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है हारे या जीते संघर्स करना खेल से सीखने को मिलता है आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी है एक दिन उसका लाभ अवश्य मिलता है। सभी खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं वक्त किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ड्रॉ आंनद महलवार कुलपति आईएसबीएम विश्वविद्यालय, डॉ बी पी भोल कुलसचिव, डॉ रानी झा, आईएसबीएम विश्वविधालय के अधिकारी एवं राधाकृष्णन पिल्ले महासचिव

छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन, रेखा जितेन्द्र सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, रामकुमार गोस्वमी अध्यक्ष कृषि उपज मंडी, पुष्पा गोस्वमी सभापति नगर पंचायत राजिम ने सभी ने उद्बोधन में एथलेटिक्स संघ के टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी। एथलेटिक्स संघ जिला गरियाबंद के अध्यक्ष शरद पारकर, पूरन यादव, हरिश्चन्द्र निषाद, रमेश पटेल, धर्म वर्मा , कैलाश साहू, साधु निषाद, राजेश धीवर, सोमनाथ पटेल, रामकुमार साहू, किशोर पटेल, त्रिलोक पारकर सहित शामिल थे।
विजेता खिलाड़ियो को पुरुस्कार पुरुष वर्ग में प्रथम मनीष कुमार 5000, दुतीय आशुतोष बिंद 3000, तृतीय राजेश मंडावी 2000, महिला वर्ग में प्रथम प्रिंयका साहू 5000 द्वितीय रूखमणी साहू 3000 तृतीय सन्ध्या 2000 नगद राशि व कालेज बेग सभी विजेता 40 खिलाड़ियो को दिया गया।
