पहली बार किसी प्रति भावान प्रतियोगिता परीक्षा के केंद्र बनाया गया देवभोग कॉलेज को।

देवभोग :- अंचल के 48 युवाओं ने भाग लिया परीक्षा में परिणाम बेहतर आया तो, दुर्ग की नेतृत्व साधना केंद्र सीजी पीएससी के निशुल्क कोचिंग कराएगी। शासकीय पंडित श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय में आज प्रतिभावान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रदेश भर के प्रत्येक जिला मुख्यालय में इस परीक्षा का आयोजन हुआ है, लेकिन प्रभारी प्रिंसिपल डॉक्टर टी एस सोनवानी की मांग पर जिला मुख्यालय के आलावा इस परीक्षा के लिए देवभोग कॉलेज में भी अतरिक्त केंद्र बनाया गया।

जिले भर से कूल 83 युवाओं ने परीक्षा में किस्मत अजमाया है, जिसमे देवभोग क्षेत्र के 48 युवाओं को पहली बार इस परीक्षा में शमिल होने का अवसर मिला।बताया गया है की दुर्ग के नेतृत्व साधना केंद्र प्रति वर्ष प्रदेश भर के 70 प्रतिभावान छात्रों को अपनी संस्थान में सीजी पीएससी की निशुल्क कोचिंग कराती है, इसी संस्थान से परवेक्षक बन कर आए दुष्यंत सोम की मौजूदगी में परीक्षा सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 1.30 बजे संपन्न हुआ। प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी इस परीक्षा में किस्मत आजमाते हैं। परीक्षा फल के मेरिट सूची के आधार पर टॉप 70 प्रतिभागी का हर साल चयन होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक एंव प्रभारी प्राचार्य सोनवानी ने बताया कि मुख्यालय से यह इलाका 150 किमी दूर है, जिला मुख्यालय में होने वाले इस तरह के आयोजनों में क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र वंचित रह जाते हैं। ग्रामीन क्षेत्र के प्रतिभाओं को मौका मिले इसी उद्देश्य के साथ देवभोग कॉलेज को भी केंद्र बनया गया।

प्रतिभागी उत्साहित थे, जिला मुख्यालय के केंद्र की तुलना में देवभोग अंचल से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।ये सभी प्रतिभागी स्नातक व पीजी के बाद सीजी पीएससी अथवा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तयारी करने वाले युवा थे। आज के सफल आयोजन के लिए नेतृत्व साधना केंद्र के प्रवेक्षक ने प्राचार्य सोनवानी को प्रमाण पत्र दिया।सोनवानी ने भी भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहने की मांग रखी।