
कोपरा :- फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत भेंडरी एवं ग्राम पंचायत तरीघाट में ग्रामवासियों के तत्वावधान में सस्वर मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रदेश की नामी गिरामी मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा मानस मंडलियों की प्रस्तुतियों को सुनने व देखने ग्राम सहित आसपास के गाँवों के श्रद्धालु श्रोतागण मौजूद रहे।

आयोजन के समापन समारोह का हिस्सा बनने आमंत्रित जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी सुनिश्चित की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, जनपद सदस्य दीपक साहू, भेंडरी सरपंच मोहन साहू, तरीघाट सरपंच श्रीमती जया कोमल उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि श्रीरामचरितमानस कथा या सम्मेलन व मानस प्रतियोगिता का आयोजन प्रभु श्रीराम के जीवन चरित को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। रामायण को जीवन में आत्मसात कर सद्भावना का संचार किया जा सकता है। हमें जीवन में धैर्य और अनुशासन सीखनी है तो श्री राम चरितमानस ग्रँथ को पढ़ना चाहिए। इसमें जगतकल्याण का भाव समाहित हैं क्योंकि प्रभु श्रीराम जी धर्म के साक्षात साकार रूप हैं। वही जनपद सदस्य दीपक साहू ने कहा कि गांव गांव में रामनाम की बहती भावधारा रूपी धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक उत्थान के साथ ही समरसता और सद्भावना के वाहक बनेंगे एवं आध्यात्मिक नवचेतना का संचार होगा। इस अवसर पर ग्राम पुरोहित मेघानन्द शुक्ला, सोमनाथ साहू, भगत साहू, आनंद साहू, ग्रामीण अध्यक्ष बिसहत साहू, बंशी साहू, भोला वर्मा, रिखीराम, टीकमचंद साहू, धनजंय साहू, लोकनाथ साहू, पुरषोत्तम साहू, कन्हैया ध्रुव, लखन साहू, श्याम गिरी गोश्वामी, विष्णुराम साहू, गिरधारी साहू, उमेन्द्र साहू सहित ग्राम वासी धर्मलाभ लेने उपस्थित श्रोतागण उपस्थित रहे।
