नर सेवा नारायण सेवा की भावना से कार्य कर रहा राधेश्याम खेड़िया सेवा संस्थान।

सुरेन्द्र मिनोचा:
मनेन्द्रगढ़।खेड़िया टॉकीज मनेंद्रगढ़ में राधेश्याम खेड़िया सेवा संस्थान द्वारा 7अप्रैल शुक्रवार को दिव्यांग व्यक्ति राम दयाल केवट को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदाय की गई। एस डी एम मनेन्द्रगढ़ अभिषेक कुमार एवं समाजसेवी कैलाश खेड़िया, विकाश खेड़िया द्वारा दिव्यांग को ट्राई सइकिल प्रदान की गई है।संस्थान द्वारा हर माह एक जरूरतमंद को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल का वितरण किया जा रहा है,इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश खेड़िया ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं। समाज सेवा अगर नि:स्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि हम मानव हैं और मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना है। लेकिन आज समाज जिस दिशा पर जा रहा है। उसको देखकर ऐसा अहसास होता है कि इंसान में इंसानियत का और आत्मियता का अभाव होता जा रहा है। लेकिन समाज के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाजसेवा के माध्यम से मानवता का परिचय देते रहते हैं। साथ ही समाज के लोगों को मानवता का पाठ भी पढ़ाते हैं। इस क्रम में एस डी एम ने कहा कि जीवन में समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाजसेवा के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए।