
धमतरी :- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर उपासना, साधना और आराधना के अंतर्गत धमतरी जिले के धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा विकास खण्डों के 650 साधक भाई बहनों द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ गायत्री महामंत्र का जाप किया गया। प्रत्येक साधक द्वारा नौ दिनों में लघु अनुष्ठान के अंतर्गत 24000 गायत्री महामंत्र का जाप कर 1,48,80,000, अपने साथ साथ पूरे विश्व के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना किया गया। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि गायत्री महामंत्र की साधना बहुत ही कल्याणकारी एवं मन वांछित फल देने वाला है। गायत्री मंत्र के नियमित जाप करने से शरीर में स्थित 24 शक्ति केंद्र जागृत हो कर सक्रिय रूप से कार्य करने लगते हैं जिससे शरीर एवं मन निरोग एवं स्वस्थ होने लगता है। मंत्र जाप से जो ध्वनि तरंगें निकलती है साधक के मन मस्तिष्क के दोष दुर्गुण को धीरे- धीरे समाप्त कर सकारात्मक सोच पैदा करती है। गायत्री मंत्र की साधना से साधक प्राणवान, उर्जावान बनता है जीवन की बहुत सारी कठिनाइयों का समाधान होकर मन को अपार शांति की प्राप्ति होती है। दिलीप नाग ने बताया कि इस अभियान में विकास खण्ड धमतरी से 275 साधक, कुरुद से 91, मगरलोड से 93 नगरी से 28 एवं भखारा से 133 साधक भाई बहिन शामिल हुए। सभी साधकों की सूची गुरुदेव के आशीर्वाद के लिए शांतिकुंज हरिद्वार भेज दी गई है।
