
बेरला :- सुग्गघर साहित्य समिति बेरला जिला बेमेतरा की साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन बीते रविवार को नगर पंचायत बेरला में किया गया। माँ सरस्वती की वंदना का गायन कर आगे की गतिविधियों को प्रारम्भ किया गया। आय व्यय पर चर्चा की गई और आगामी साहित्यिक आयोजन के रूप में सुग्घर साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस विषय पर भी चर्चा की गई। जिसके पश्चात कवियों के द्वारा काव्य पाठ प्रारम्भ किया गया। जिसमें वरिष्ठ ग़ज़लकार जगदीश सोनी ने अपनी शानदार ग़ज़ल प्रस्तुत की वहीं छंदकार लीलेश्वर देवांगन ने अपनी छंदमयी रचनाओं को प्रस्तुत किया। जिसके पश्चात विभिन्न भावों से भरे हुए गीतों की प्रस्तुति का शानदार दौर चला जिसमें गीतकार के रूप में दीपक निषाद, डॉ. चुरामन साहू, डॉ. उत्तम कुमार देवांगन, मूलचंद साहू, सुग्घर साहित्य समिति बेरला अध्यक्ष नारायण प्रसाद वर्मा चंदन ने भी अपनी बेहतरीन गीत प्रस्तुत की। हास्य व्यंग्य की जबरदस्त रचनाओं की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध हास्य कवि राम हृदय वर्मा के द्वारा दी गई साथ ही सुरेश निर्मलकर सरल के द्वारा भी व्यंग्य रचना प्रस्तुत गई। कार्यक्रम का शानदार संचालन ओज कवि कमलेश वर्मा व्याख्याता, के द्वारा की गई ।
