
गरियाबंद :- महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर प्रभात मलिक ने सांसद निधी से तीन निर्माण कार्यों के लिए 20 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक-05 में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलटुकरी में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये तथा जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरछेड़ीकला में सी.सी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व नगर पालिका अधिकारी छुरा एवं संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद को सौंपा गया है।
