
ब्लॉक्स रिपोर्टर्स-आत्माराम ठाकुर
छुरा :- दसवीं और बारहवीं का ओपन परीक्षा 2022-23 जो पिछले 28 मार्च से शुरू हुआ है जो 2 मई तक चलेगा जिसमें छुरा ब्लाक के कुल 571 अभ्यर्थी ओपन परीक्षा में शामिल हुए हैं, परीक्षा केंद्र गजानंद प्रसाद देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा को बनाया गया है, जिसमें 10 वीं 209 और बारहवीं में 362 अभ्यर्थी परीक्षा दिला रहे हैं। परीक्षा समय सुबह 8.30 से 11.45 तक है ।
इस परीक्षा के केंन्द्राध्यक्ष एनसी साहू सर, अब अब्जरवर जेएस जाट, को जिला कार्यालय शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान द्वारा नियुक्त किया गया है। पढ़ाई छोड़ चुके व कामकाजी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होकर अपनी पढ़ाई पुरा कर रहे हैं और परीक्षार्थियों का कहना है कि हम पढ़ाई छोड़ चुके व कामकाजी महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पढ़ाई पुरा करने के लिए प्रशासन द्वारा यह ओपन परीक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना बहुत ही अच्छा है। इस परीक्षा में गांव देहात से अभ्यर्थी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस भी तैनात के साथ ही चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
