
गरियाबंद:- जेल में निरुद्ध बच्चों के उम्र सत्यापन हेतु 31 मार्च 2023 को जेल निरीक्षण समिति के सदस्यों द्वारा उप जेल गरियाबंद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सामाजिक कार्यकर्ता शीला यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, अधिवक्ता हेमराज दाऊ एवं एलसीपीओ शरदचंद निषाद शामिल थे। समिति द्वारा जेल के 07 बैरकों का निरीक्षण किया गया और प्रत्येक बंदियों से मुलाकात कर उनके वास्तविक आयु की जानकारी ली गई। निरूद्ध बंदियों में से किसी भी बंदी ने 18 वर्ष से कम आयु का होना नहीं बताया और न ही किसी बंदी द्वारा उनके घर में बालकों के देखरेख की आवश्यकता वाले बच्चों का होना बताया। निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक व जेल प्रहरी भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जेलोें में निवासरत बंदियों का उम्र सत्यापन समिति द्वारा प्रत्येक त्रैमास में किया जाता है।
