भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमला कर भूपेश बघेल के सह पर गुंडागर्दी कर रहे कांग्रेसी- कोठारी।

छुरा :- भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमला व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पोस्टर पर कालिख पोतने के विरोध में युवामोर्चा छुरा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।

जिसमें मंडल अध्यक्ष भोलेशंकर जायसवाल ने कहा की एक तरफ कांग्रेसी सत्याग्रह करने का झूठा ढोंग कर रही है वहीं दूसरी तरफ उसी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर रहे है यह इनका दोहरा चरित्र को प्रदर्शित करता है। साथ ही युवा नेता सुजल कोठारी ने कांग्रेसियों को घेरते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय सभी कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर है और कार्यकर्ता इसके सेवक हैं जिन्हें कांग्रेसियों द्वारा जानलेवा हमला कर हमारे कार्यकर्ताओं को लहूलुहान किया गया, जिसे भाजपा के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते जिसकी पूरा भाजपा पार्टी घोर निन्दा करती है और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। पुतला दहन में मुख्यरूप से मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष भोलेशंकर जायसवाल, पांडुका मंडल अध्यक्ष गुलशन सिन्हा, युवा नेता सुजल कोठारी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मोहेंद्र सिन्हा, राहुल सिन्हा, गोलू सिन्हा, योगेश सेन, प्रोयांशु साहू, राज नेताम, तुषार नेताम, अभिषेक नेताम, अखिलेश सिन्हा, प्रशांत यादव, हितेश निषाद, हुलेश्वर दीवान, मुकेश ध्रुव, शिवम साहू, निखिल, राजा सिन्हा, आयुष साहू एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।