प्रधानमंत्री सड़क दे रहे हैं खुलेआम मौत को निमंत्रण।

मगरलोड :- विकासखंड मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर ग्राम मोहेरा से मारागांव तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण किया गया है। विगत एक वर्ष से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बरसात में टूट गया है। जो आने जाने वाले राहगीरों के लिए वहां स्थल जानलेवा बना हुआ है। ग्राम पंचायत मोहेरा सरपंच कुलेश्वर साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क मार्ग एवं पुल पुलिया निर्माण किया गया है। दुर्घटना जन्य स्थल का अधिकारियों की लापरवाही के कारण गलत ढग से पुलिया का निर्माण किया गया है। वनांचल क्षेत्र से बरसात के दिनों में निकलने वाले पानी निकासी सही ढंग से नहीं होने के कारण पानी की तेज बहाव से सड़क मार्ग का कटाव हुआ है। दुर्घटना जन्य स्थल ग्राम ढिकुड़िया के समीप है। मोहेरा सरपंच कुलेश्वर साहू, जनपद सदस्य नारायण ध्रुव, पूर्व जनपद सदस्य धरम बिसेन, चित्रसेन प्रजापति, तिहारू, समारू, राजा राम, पंचराम मरकाम ने बताया कि टूटे हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क में दर्जनों राहगीर दुर्घटना का शिकार हुए है। आज भी लोग अपाहिज है। पिछले वर्ष बरसात के दिनों में सड़क मार्ग टूटने से नाला का पानी बहकर सैकड़ों खेतों को नुकसान पहुंचाया ।जहां रेत मिट्टी से खेत बंजर हो चुका है। जिससे किसानों को खेती करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया सड़क मार्ग कटने से दुर्घटना जन्य स्थल बना हुआ है। खेत बंजर हो चुका है।जिसकी जानकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग को दे दिया गया है। इसके बाद भी आज तक सड़क का मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। जिससे विभाग की उदासीनता उजागर होता है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त समस्या के संबंध में क्षेत्रीय विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव को अवगत कराया गया है। किंतु उसकी निष्क्रियता के चलते आज तक ग्रामीणों का सुध लेने नहीं आया। हताश परेशान ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की तैयारी में जुटे हुए है।

इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग के इंजीनियर जितेंद्र साहू ने बताया कि उक्त सड़क मार्ग की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाकर शासन से स्वाकृति एवं आवंटन के लिए 4 माह पूर्व भेज दिया गया है। संभवत बरसात के पूर्व मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।