राजिम पुन्नी मेला में विराट कवि सम्मेलन एवम विचार संगोष्ठी सोमवार को लोमस आश्रम में
राजिम:—राजिम पुन्नी मेला में विराट कवि सम्मेलन एवम विचार संगोष्ठी का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम नवापारा के तत्वावधान में स्वामी उमेशानंद जी ,महंत श्री सिद्धि विनायक आश्रम के मुख्य आतिथ्य में आज दिनांक 08/03/2021,दिन सोमवार को लोमस ऋषि आश्रम में दोपहर 3:30बजे से आयोजित है, जिसमें राजिम महत्ता, के साथ अन्य प्रासंगिक विषयों पर, उपस्थित साहित्यकारों के द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा, इस आशय की प्रेसविज्ञप्ति जारी करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री मकसूदन साहू,”बरीवाला”एवम संरक्षक श्री मोहन लाल मणिकपन ,”भावुक”ने अधिक से अधिक साहित्य प्रेमियों को उपस्थित होकर काव्य पाठ का आनंद लेने का आग्रह किया है।
