मुड़ागांव कोरासी:- ग्राम कोरासी,पाठसिवनी कनेसर, में तीन दिवसीय वार्षिक मानस गान सम्मेलन का भव्य तैयारी में जुटा समिति सदस्य एवं ग्रामीण जन हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व मे प्रतिवर्ष ग्रामीण अंचल मे जगह जगह यज्ञ हवन एवं धर्म मंच का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में ग्राम कोरासी , पाठसीवनी कनेसर में हनुमान जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं हनुमान जन्म उत्सव को ऐतिहासिक रूप में मनाने के लिए ख्याति प्राप्त मानस मंडलीयों को आमंत्रित किया जा रहा है गत दिवस तीनों गांव के समिति सदस्यों के द्वारा मानस मंडलीयों का संयोजन किया गया जिसमें निम्न मानस मंडली की प्रस्तुति होगी श्री हरि महिमा महिला मानस परिवार परसदा फिंगेश्वर, श्री राम मानस परिवार पिथौरा बागबाहरा ज्ञान ज्योति मानस परिवार नाहनविरही मैनपुर, सरगम महिला मानस परिवार भैंसमुंडी मगर रोड ,साक्षी मानस परिवार गर्ग रायपुर बर के छैया मानस परिवार करपीदादर सोरिद नूतन मानस परिवार टोकरो अभनपुर रामरसिया मानस परिवार नवापारा राजिम, शंकर मानस परिवारकोपेडी रायपुर जय किरण मानस परिवार पाली गरियाबंद सरस्वती मानस परिवार कपसदा कुम्हारी दुर्ग जय गुरुदेव शीला मानस परिवार दुर्ग, जय किरण मानस परिवार गरियाबंद पाली जय जग जननी महिला मानस परिवार धमतरी ,भगवती महिला मानस परिवार टेमरी दुर्ग, मानस मंडलियों का संचालन देवनारायण यादव जागेश्वर ध्रुव राधे लाल साहू के द्वारा किया जाएगा तीनों गांव के समिति सदस्य गण कांमता कंवर,बाबू लाल साहू,राजेश कुमार, दीलिप साहू,मिलाप ध्रुव, कृष्णा पटेल,नूतन यादव,खूमेश ध्रुव, तेजराम ध्रुव एवं समस्त ग्रामवासी मानस मंच की तैयारी में जोर शोर से लगे हुए हैं।
