
मगरलोड :- विधानसभा कुरूद मगरलोड क्षेत्र के युवा दबंग बेबाक प्रवक्ता योगेश साहू को देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया कार्यकारणी में उन्हें स्थान दिया गया है राष्ट्रिय प्रभारी मनु जैन प्रदेश प्रभारी राहुल खान जी सह प्रभारी गुरुप्रीत प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष विधि नामदेव प्रदेश कन्वेनर शान एम सफी जी की अनुशंसा पर नियुक्ति की गई है। क्षेत्र के पार्टी से जुड़े हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी जिसमे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री एवम अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजकुमारी दीवान जिला अध्यक्ष शरद लोहाना दिव्यांगजन सदस्य मोहन ललवानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभात राव मेघा वाले जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भारत नहर कुरूद मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर कुरूद जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चंद्राकर सुमन संतोष साहू मीना यतींद्र बंजारे कांग्रेस नेता नेहरू साहू तामेश्वर सोनकर भूपेश सिन्हा मेघा सरपंच शंकर साहू नीरज कश्यप राजू साहू तोरण साहू इत्यादि सभी चाहने वालों ने कॉल व्हाट्सएप फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से बधाई दिए।
योगेश साहू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को सोशल मीडिया की क्षेत्र में जगह देकर कांग्रेस पार्टी ने हर एक जमीनी कार्यकर्ता को जिसकी काबिलियत और लगन को पहचानते हुए उनकी मेहनत का फल जरूर एक दिन मिलता है, उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं जन समर्थकों और सभी कांग्रेसी विचारधारा के व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
