हाईवा को रोककर चाकू के नोंक दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों चढ़े, पुलिस के हाथ।।

नवापारा राजिम :- थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर अपराध क्रमांक 121/23 धारा -392भा द वि 25.27 आर्म्स एक्ट 41(1-4)जा फ़ौ नाम प्रार्थी. विनोद कुमार निषाद पिता सेवुक राम निषाद उम्र 37 साल साकिन परसुलीडीह थाना अभनपुर जिला रायपुर घटना दिनांक 20/03/23 के 00:00बजे रिपोर्ट दिनांक 21/3/23 के 09:30 बजे , नाम आरोपीगण (1) वीरेंद्र कुमार यादव पिता स्वर्गीय पुरानी यादव उम्र 28 साल साकिन सोमवारी बाजार नयापारा (2) भास्कर कुमार निषाद पिता पुनाराम निषाद उम्र 21 साल साकिन सोमवारी बाजार नयापारा (3) लव निषाद पिता परमेश्वर निषाद उम्र 21 साल साकिन लेटर्रा पारा नयापारा थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर एवं 01 अपचारी बालक

दिनांक गिरफतारी :21.3.23 के 13:30 से 14:00 बजे विवरण – दिनांक 20/3 /2023 के रात्रि करीबन 12:00 बजे प्रार्थी हाईवा चालक विनोद निषाद अपने हाइवा क्रमांक cg.04 LX 1435 में रेत लोड करा सोमवारी पुल पहुंचा था कि सामने से चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाईवा को रोककर चाकू दिखाकर प्रार्थी की मोबाइल एवं नकदी रकम ₹2500 एवं राड को लूट लिया एवं पीछे से आ रही अन्य हाईवा को रुकवा कर उसके चालक हेम कुमार यादव के मोबाइल व जेक को लूट लिया जिसे थाना गोबरा नयापारा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी गणों की पतासाजी कर माल बरामद कर एवं आरोपी गणों से 02 नग चोरी की मोटरसाइकिल एवं 3 नग चाकू जप्त किया गया प्रकरण में आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।