
तखतपुर :- 9 अप्रैल 2023 स्थान नर्मदा धाम बेलपान ब्लॉक तखतपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़, माह जून में वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जयंती गंगा पूजन अवसर पर तीन दिवसीय महायज्ञ एवं सेवा कार्य आयोजन हेतु विचार विमर्श, भारत की महान वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती जीवनदाई मां गंगा जयंती मां गायत्री जयंती के पावन अवसर पर, छत्तीसगढ़ समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय सेवा कार्य किए जाने हेतु विचार विमर्श के लिए आवश्यक बैठक ग्राम बेलपान नर्मदा धाम ब्लॉक तखतपुर में आयोजित की गई है। जिस में रक्तदान शिविर निशुल्क, गायत्री महामंत्र का सामूहिक जाप पाठ ध्यान आदर्श विवाह, पांच कुंडीय यज्ञ एवं संस्कार, तथा श्रेष्ठ सामाजिक काम करने वाले साथियों का सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान महिलाओं का सम्मान कृषक साथियों का सम्मान ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का सम्मान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जावेगा। अतः आप सभी से निवेदन है कि हमारे संरक्षक सचिव कोषाध्यक्ष पदाधिकारी गण सदस्य गण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करें
