अधिवक्ता संघ द्वारा राजिम में पदस्थ तहसीलदार को हटाने हेतु कमर कस ली है।

राजिम :- 22 फरवरी से लगातार आज तक अधिवक्ता संघ द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है। अधिवक्ता संघ द्वारा आज से क्रमिक भूख हड़ताल चालू कर दिया है जिसमें 8 लोग बैठे थे। अधिवक्ता संघ द्वारा लगातार तहसीलदार को हटाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन आज पर्यंत तक शासन प्रशासन द्वारा तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण अधिवक्ता संघ काफी आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते आज क्रमिक भूख हड़ताल चालू कर दिया है। आज क्रमिक भूख हड़ताल में अधिवक्ता आरके दीवान, सुभाषचंद्र शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, नेमीचंद साहू, मुरारी लाल साहू, बृजभान सिंह ठाकुर, महिला अधिवक्ता जयश्री सिंह ठाकुर, स्वर्णलता शर्मा एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता साहू भूख हड़ताल में बैठे थे। अधिवक्ता संघ द्वारा तहसीलदार के दुर्व्यवहार एवं भ्रष्टाचार के कारण बहुत ही आक्रोशित है। अधिवक्ता संघ द्वारा तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किए जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। शासन-प्रशासन 27 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुध लेने नहीं आया है अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि आज से अधिवक्ता संघ क्रमिक भूख हड़ताल पर है जिसे लगातार जारी रखा जाएगा एवं कल मंगलवार को प्रशासन की सद्बुद्धि हेतु सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा जो सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा। ज्ञात रहे कि अधिवक्ता संघ तहसीलदार के भ्रष्टाचार एवं व्यवहार से पीड़ित होकर 22 फरवरी से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इस बीच संघ द्वारा जिला प्रशासन का पुतला दहन सद्बुद्धि यज्ञ भी किया जा चुका है एवं राजस्व न्यायालय में अधिवक्ता अपनी उपस्थिति नहीं दे रहे हैं। अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु दुबे ने कहा है कि तहसीलदार के रवैए से किसान आमजन बहुत ही पीड़ित है उनके काम समय में हो नहीं पा रहा है एवं कई लोगों से पैसों की मांग भी किया जाता है जिसकी शिकायत जिलाधीश, प्रभारी मंत्री से करने के पश्चात भी तहसीलदार के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है जिसके कारण हमारा आंदोलन जारी है एवं तहसीलदार को जब तक स्थानांतरित नहीं किया जाता है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में अधिवक्ता संघ के अरविंद कुमार शर्मा संतोष पुरी गोस्वामी ज्ञानेंद्र सिन्हा महेंद्र ठाकुर भरत लाल साहू यादराम साहू महेंद्र सोनी गुलाब टंडन घनश्याम साहू एवन साहू केके वर्मा दानेश्वर ठाकुर भुनेश्वर गोस्वामी हेमराज साहू आदि अधिवक्ता गण उपस्थित थे।