सुरेन्द्र मिनोचा:
एम सी बी :- भारतीय जनता पार्टी चिरिमिरी मंडल के शक्ति केन्द्र क्रमांक 03 बुथ क्रमाक 56 की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमे भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने बूथ केंद्रों को सशक्त और सक्रिय करने के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिये।

वार्ड मे 20 प्रमुख लोगो की टोली बना कर सभी वार्डो मे निवासरत आम जनता से मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा लभान्वित हितग्राहियों से सतत सम्पर्क कर साथ ही प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर भी जनमानस से सम्पर्क करने कहा गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के महती अभियान बूथ सशक्तिकरण की शुक्रवार को शुरुआत हुई। यह अभियान पूरे प्रदेश में आगामी 27 मार्च तक जारी रहेगा।

इस दौरान पार्टी के जिला मंत्री कमला गढ़देवा, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव , मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, महामंत्री सत्यनारायण सिंग, धर्मेंद्र त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरन जायसवाल, सुरेश पोखरियाल, लव कुमार, पवन कुमार, प्रफुल कुमार, घनश्याम, रोशमी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, रोहित यादव, जमुना प्रसाद, अमित जयसवाल सहित बूथ मे निवासरत लोग उपस्थित थे।
