फिंगेश्वर :- फिंगेश्वर-गरियाबंद द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम चैतरा, जिला-गरियाबंद में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ 15/03/23 को भारत माता, युग प्रणेता स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर के उदघाटन के अवसर पर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का सामूहिक गायन किया गया। मुख्य अतिथि संतोषी साहू, अध्यक्ष मा. शा. वि. स., विशिष्ट अतिथि तरणी साहू, अध्यक्ष प्रा. शा. वि. स., अतिथियों द्वारा शिविर की दिनचर्या के बैनर का अनावरण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रभारी अधिष्ठाता डॉ सी. आर. नेताम द्वारा अपने उदबोधन में शिविर का छात्र जीवन मे महत्व, समाज उत्ताथन एवं चरित्र निर्माण पर प्रकाश डाला गया। प्रधान पाठक, गीता साहू मा. शा., एवं विनोद साहू प्रा. शा., द्वारा स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये ग्राम आने पर अभिनंदन किया गया। रा. से. यो. प्रभारी डॉ. ओमेश ठाकुर द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित कार्य-योजना का उल्लेख करते हुये स्वयंसेवकों को समाज से जुड़ने व सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधि को जानने समझने के लिए रा. से. यो. को उचित माध्यम बताया गया। शिविरार्थी चेतना साहू, एवं बबली साहू द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन प्रियांशु कुमार सिन्हा बी.एस. सी. कृषि (ऑनर्स) चतुर्थ वर्ष द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन रा. से. यो. के सह प्रभारी डॉ. द्वारिकाधीश चुरपल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वंसेवको सहित महाविद्यालय के शिक्षक, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. प्रिया सिन्हा, ललिता साहू, गिरीश वर्मा, विभा चंद्राकर तथा विद्यालय शिक्षक, स्कूली छात्र छात्राओं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
