रायपुर:- आजाद जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित अधिकार रैली का कार्यक्रम 14/3/2023 को समय अनुसार तय है।
उज्जवल का कहना है पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को रैली में आने से रोकने के लिए उनके परिजनों को पुलिस कस्टडी में बिठाकर उनके मोबाइलों से कार्यक्रम स्थगित होने को लेकर मैसेज किया जा रहा है।
उज्जवल यह भी कह रहे हैं कि आजाद जनता पार्टी संवैधानिक तरीके से कार्य कर रही है बीजापुर पुलिस प्रशासन के अधिकारी सत्ता में बैठी या बड़ी पार्टियों को विशेष फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से आजाद जनता पार्टी की रैली को असफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
उज्जवल ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन इसी प्रकार की हरकतें करती रही तो आजाद जनता पार्टी उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय की शरण में जाएगी।
