*गरियाबंद कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने सहपरिवार महानदी आरती में शामिल हुए*
*मेला की व्यवस्थाओं की निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए*

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में स्थानीय पंडितों द्वारा प्रतिदिन शाम 7 बजे महानदी की महाआरती किया जा रहा है। महानदी आरती की शुरूआत पंड़ितों के मंत्रोच्चारण से साथ हुआ। मेला के सातवें दिन गरियाबंद कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर अपनी पत्नी श्रीमती पल्लवी क्षीरसागर के साथ महानदी की महाआरती कर राजिम माघी पुन्नी मेला के सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत के पुष्पा जगन्नाथ साहू, जिला सीईओ चन्द्रकांत वर्मा, अपर कलेक्टर जेआर चैरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, जनपद के पूर्व अध्यक्ष राघोबा महाड़िक, जिला महामंत्री विकास तिवारी, अशोक श्रीवास्तव के साथ पंडित परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद थे। आरती घाट में श्रद्धालुगण की भीड़ उमड़ रही है।
महानदी आरती में शामिल होने के पहले कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने मेला की व्यवस्थाओं को निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय स्टाॅल, सांस्कृतिक मंच क्षेत्र सहित मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
