चुनावी साल में 2023 -24 का बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पकड़ाया सिर्फ झुनझुना: शरद पारकर

राजिम:- भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी शरद पारकर ने इस बजट को लेकर कहा कि बेरोजगारों को भत्ता, गरीबो को घर, मछुआरा नीति को लेकर छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज भी गुमराह में रहे कोई लाभ नही चुनावी साल में 2023 -24 का बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पकड़ाया सिर्फ झुनझुना, भूपेश सरकार चुनाव मैदान की और लेकिन मछुआरा समाज छत्तीसगढ़ में 22 लाख से अधिक प्रदेश में होने के करण मछुआरों की नाराजगी काफी मंहगी पड़ेगी , मछुआरा समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल पाया सिर्फ हवा बाजी बन कर रह गई है। श्री पारकर ने आगे कहा श्री भूपेश बघेल ने मछुआरों के साथ खड़े होने की बात करते है विश्व मछवारा दिवस में कई बातें कही लेकिन सही मायने में मछुआरा समाज ठगा से महसूस कर रहा है। पिछले चुनाव में निषाद समाज को 1 टिकिट देकर मछुआरा समाज को अपने पाला में लाने कोशिश की लेकिन इस बार मछुआरा समाज हवा बाजी भूपेश सरकार को सबक सिखायेगी।