करनाल:- बिन्दर शर्मा
करनाल :- हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा शहर के करनाल क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनिया मुख्य अतिथि रहे। इस समारोह में पुलिस अधीक्षक ने रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों होली की शुभकामनाएं दी व रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ फूलों से होली खेली। इस समारोह में मौजूद रहे 80 साल से अधिक उम्र वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व मार्च माह में जन्मे समारोह में मौजूद पुलिस कर्मचारियों का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों को अपनी सेहत का ध्यान रखने, जनहित में कार्य करने व पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने की बातें कहीं।

इस अवसर पर हरियाणा पुलिस रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन, करनाल के प्रधान कलीराम राणा, जनरल सेक्रेटरी सुखबीर सिंह त्यागी, कार्यकारी सदस्य राम मेहर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सुल्तान सिंह, सत्यदेव सिंह, दत्त शर्मा व महावीर सिंह तालियाद जनरल सेक्रेटरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन करनाल मौजूद रहे और 80 साल से ऊपर के उम्र वाले रिटायर्ड कर्मचारियों में निहाल सिंह प्रेमचंद मेहता, कलीराम राणा, चंदगीराम, चंदगी राम, बलकार सिंह, राजकुमार वालिया, महेश प्रसाद शर्मा व हुकुमचंद भी मौजूद रहे। इस समारोह में हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
