बालोद /हाशिम कुरैशी
बालोद:- माननीय मुख्यमंत्री भूपेष बघेल छ.ग. शासन के मषांनुरूप जिला एवं पुलिस प्रषासन बालोद के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों से सामंजस्य स्थापित कर ‘‘समाधान तुंहर द्वार’’ के तहत् बालोद पुलिस द्वारा ‘‘चलित थाना’’ ग्राम तुएगोंदी थाना मंगचुवा में लगाया गया। सामाधान तुंहर द्वार षिविर का मुख्य उद्देष्य आम जनों से बेहतर सामंजस्य स्थापित कर निर्भिक एव भयमुक्त होकर समस्याओं का निराकरण करना एवं शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ पहंुचाना है।
दिनांक 01.03.2023 को समाधान तुंहर द्वार षिविर के तहत ग्राम तुएगोंदी थाना मंगचुवा क्षेत्र में चलित थाना लगाया गया। षिविर में पुलिस विभाग से संबंधित षिकायत प्राप्त नहीं हुई है षिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण किया जाएंगा। षिविर में उपस्थित आम जनों को साइबर क्राईम के क्षेत्र में होने वाले फ्राड से सावधान रहने, उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करवाकर एप की उपयोगिता के बारे में बताया गया साथ ही यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतो यातायात नियमों के पालन करने वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग करने संबंधी विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। जिला एवं पुलिस प्रषासन बालोद आम जनों से अपील करते है कि बडी संख्या में उपस्थित होकर अपने समस्याओं के त्वरित निराकरण पायें एवं शासन के योजनाओं का लाभ उठाएं।
