*मुख्य मंच पर कल शुक्रवार को सुनील सोनी नाइट्स का कार्यक्रम *

*मुख्य मंच पर कल शुक्रवार को सुनील सोनी नाइट्स का कार्यक्रम *
राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेले में मुख्य मंच में हो रहे सास्कृतिक कार्यक्रम की जादू से प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही हैं। अब मंच के दोनो ओर दर्शकों की संख्या से भरी रहती है। दर्शनार्थी मेला घुमने के बाद शाम 5 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक मंच पर आकर छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आनंद उठा रहे हैं। यहां पर सांस्कृृतिक मंच एक प्रकार संगम स्थल बन गया हैं। जहां पर अनेक विधाओं प्रस्तुति दी जाती हैं और दर्शकों के द्वारा वाहवाही लुटा जा रहा हैं। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को चेतन देवांगन पड़वानी और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी नाइट्स का भव्य कार्यक्रम होगा।