निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती गुरु पूजा दिवस के उपलक्ष्य।

लखीमपुर :- संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राज पिता के आदेशानुसार संत निरंकारी चेरिटेबल के तत्वावधान में दिन रविवार को अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के बैनर तले मोहम्मदी खीरी में गोमती घाट पर निरंकारी मिशन की ब्रांच मोहम्मदी और गोला गोकरण नाथ के मार्गदर्शन में सेवादल के लगभग 300 जवान – बहनों बच्चों के द्वारा नदी की सफाई कर सुंदर रूप प्रदान किया गया जिसमें क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह मोहम्मदी ब्रांच के मुखी रामपाल सिंह संचालक बलवंत सिंह शिक्षक मधुवन लाल तथा गोला गोकरण नाथ से मुखी बहन प्रमिला खुराना जी संचालक लालजी प्रसाद शिक्षक राम नरेश सोनी उपस्थित रहे इस अभियान का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा के द्वारा किया गया। निरंकारी मिशन ब्रांच मोहम्मदी मीडिया प्रभारी विनय आनंद की रिपोर्ट।