सरकार के आलाअफसर बेलगाम नही करते कार्रवाई कर्मचारी जब चाहे तब छुट्टी पर रहते है-जिलाध्यक्ष।

 मुड़ागांव (कोरासी)-सरकार के मंशानुरूप ग्रामीण किसानों के लिए अनेक प्रकार की सरल से सरल सरलीकरण का सुविधा मुहैया का प्रयास किया जा रहा है पर सरकार के प्रशासन नजर अंदाज कर रहे है किसानों के काम काज को यह मामला छुरा क्षेत्र के पटवारी मीना कंवर हल्का नंबर ग्यारह का मामला है जो आये दिन छुट्टियों पर रहती है जब भी संपर्क किया जाता है तो छुट्टियों का हवाला देकर निराशाजनक उत्तर देती है।जिससे विभिन्न प्रकार के कामकाज नुकसान होती है जैसे नामांतरण आय जाति नजरी नक्शा कृषि कार्य हेतु विभिन्न प्रकार के शासकीय योजना लेने के लिए कई बार किसानों को जाना पड़ता है पर मुख्यालय में नही रहती यहां के पटवारी के ना होने के कारण बार-बार निराश होकर लौटना पड़ता हैं। जिससे  पटवारी के सुस्त रवैया के कारण किसानों को दर दर भटकना पड़ता हैं, जिससे किसानों का कार्य प्रभावित हो रहा है।शीतल ध्रुव समाज सेवी एवं रुपनाथ बंजारे जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रमिक संगठन मजदूर संघ गरियाबंद ने इस गंभीर विषय को अनुविभागीय अधिकारी छुरा से गंभीरता पूर्वक अवगत कराया गया, ततपश्चात लिखित में आवेदन किया।एवं तहसीदार छुरा को भी इसी तारतम्य संबंध में आवेदन दिया और तुरंत पटवारी को छुट्टी के मामले में जानकारी लिए और किसने आपको छुट्टी दिए।यह जानकारी पूछने के बाद अगले सप्ताह से ब्लॉक मुख्यालय व पटवारी हल्का दिवस में रहने व बैठने को कहा गया।रुपनाथ बंजारे ने कहा जिस प्रकार शासन के आलाअफ़सर,गांव गरीब,मजदूर किसानों के कार्य मे लापरवाही बरतने वाले वाले पर क्यू कार्रवाई नही करते सत्ताधारी सरकार। जबकि लिखित में शिकायत किया जाता है,और शिकायतो के आधार पर जांच तो होता हैं पर उसमें भी लीपापोती कर प्रशासन, शासन के आंख में धूलझोंक रहे हैं।इसी कारण सरकार के काम काज में प्रश्न चिन्ह लगते हैं। ड्यूटी से नदारत रहने वाले कर्मचारी पर उच्च अफसरों को उचित कदम उठाए जाएं जिससे दुबारा इस तरह से कोई कर्मचारी दिन दुखिया गरीब किसानों पर अत्याचारों के सामना न करना पड़े।एवं इस प्रकार से सुस्त रवैये कर्मचारी को हटा कर कोई अन्य कर्मचारी का नियुक्ति कर जल्द से जल्द काम को सुचारू रूप से प्रगतिप्रदान किया जाये।