राजिम :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2023 में हायर सेकंडरी 1 मार्च से 31 मार्च एवं हाईस्कूल की 2 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होंगें। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल पार्टी द्वारा परीक्षा गोपनीय सामग्री 24 फरवरी 2023 प्रातः 10 बजे छ ग मा शि मं प्रभारी अलका दानी जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान, सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह की उपस्थिति में समन्वय संस्था शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला गरियाबंद से 65 परीक्षा केन्द्र के केंद्राध्यक्ष व प्राचार्यों को दी गई। इस मौके पर समन्वय संस्था के प्राचार्य वंदना पांडे, क्रीड़ा अधिकारी यू एस नेताम, प्राचार्य राजेन्द्र परिहार व स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शाला गरियाबंद के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
