भाटापारा : – गुरुवार की देर रात भाटापारा – बलौदाबाजार मार्ग के ग्राम खमरिया में भीषण सड़क हादसा हुआ । हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत खमरिया ग्राम की है। हादसे में चार नाबालिक भी शामिल हैं। ये हादसा पिकअप क्रमांक सीजी 11 एच.ए.9979 और ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम सी 4427 की बीच आपस में टकराने से हुआ है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार साहू परिवार एवं पड़ोसी हैं।

ग्रामीण पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 10- 11 बजे की है ၊ इस भीषण घटना में 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों का रायपुर में इलाज कराने के दौरान मृत्यु हो गई ၊ इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों का इलाज बलौदा बाजार जिले अस्पताल में किया जा रहा है ၊इस घायल में पिकअप के ड्राइवर जो की खबर लिखे जाने तक नाम अज्ञात है गंभीर रूप से घायल है एवं कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है ၊दोनो वाहनो की टक्कर इतनी जोरदार थी, कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये । ग्रामीण पुलिस से जानकारी के मतुाबिक सिमगा ब्लाक के खिलोरा ग्राम निवासी साहू परिवार एक परिवारिक (चौथीया )कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खिलौरा से अर्जूनी पीकप में सवार हो कर आये हुये थे ၊ एवं कार्यक्रम समापन के पश्चात अर्जुनी से खिलोरा वापिस जाते हुए ग्राम खमरिया के पास उक्त दुर्घटना घटित हो गई ၊ जिसमें परशुराम वार्ड भाटापारा के राम खिलावन साहू पिता पूरन लाल साहू 65 वर्ष सहित खिलोरा के नरोत्तम यादव पिता गणेश यादव 35 वर्ष ,बिरजू साहू पिता बोधन साहू 55 वर्ष ,जितेंद्र यादव पिता लोकनाथ यादव18 वर्ष , भूषण साहू पिता कन्हैया साहू 50 वर्ष राजाराम साहू पिता दयाराम साहू 45 वर्ष बलदाऊ राम पिता जीवराखन 52 वर्ष, किशन साहू पिता घनश्याम साहू 12 वर्ष भावेश साहू पिता जागृत साहू 14 वर्ष सुमन साहू पिता लोकनाथ साहू 13 वर्ष हरी राम साहू पिता धनीराम साहू 14 वर्ष की मृत्यु हुई है एवं डीआई पीकप ड्राइवर सहित घायलों का इलाज बलौदा बाजार जिला अस्पताल में किया जा रहा है ၊ जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है ၊उक्त मामले में ग्रामीण पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 337 304 ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ၊एक साथ 11 मौतों से एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कब तक हमारी पुलिस ऐसी ही लापरवाही दिखाती रहेगी। तेज गति से वाहन चालन पर नियंत्रण के लिए प्रभावी नियम हैं, साथ ही अधिकार भी दिए गए हैं। इसके बावजूद ग्रामीण थाना से महज 9 किलोमीटर की दूरी पर भीषण सड़क हादसे का होना लापरवाही को ही साबित कर रहा है।
“पिक अप और चना भर कर जा रहा ट्रक में भिड़त हुई है। जिसमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रिफर किया गया। मृतकों का शव परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”
सिद्धार्थ बघेल
एसडीओपी, भाटापारा
