किरंदुल / रणवीर सिंह चौहन
पत्रकार को दी जा रहीं हैं धमकियां, दी जा रही चुनौती-
किरंदुल :- खबर गंगा वेबसाइट व दैनिक अजय उजाला समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित होने के बाद किरन्दुल से पालनार मित्तल कम्पनी के वेस्ट मटेरियल परिवहन का मामला जोर शोर से उठने के बाद कंपनी व उनकी दलाली करने वालों ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है ।
और समाचार प्रकाशित करने वाले पत्रकार को धमकी देने पर उतारू हो गए हैं चुनौती दी जा रही है कि बाल बांका भी नहीं कर पाओगे। यह सर्वविदित है कि बस्तर अति संवेदनशील क्षेत्र है एवं यहां पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान पर खेलकर समाचारों का संकलन करते हैं और सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती है सरकारों के हज़ार अस्वाशन देने के बावजूद बस्तर में कई पत्रकारों की निर्मम हत्या यदा कदा होती आई है इसलिये इस प्रकार की धमकियों पर त्वरित एवं गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेने की आवश्यकता है पत्रकार के सुरक्षा के लिए सभी संघ व संघठनो को भी चाहिए कि इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर बस्तर के पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास करे।वदित हो की कुछ पत्रकार संगठन राज्य सरकार से विगत कई दिनों से पत्रकार सुरक्षा क़ानून की मांग करते आ रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार का अभी तक पत्रकार सुरक्षा कानून में कोई ठोस कदम या कारवाही नहीं कर पाई हैं, बस उनसे आश्वासन ही मिलता आ रहा है, क्या सरकार को यहाँ के पत्रकारों के साथ अप्रिय घटना होने का इन्तजार है ?
