संकुल शाला राजिम मॆ ‘अंगना मा शिक्षा ‘ कार्यक्रम क़ा सफल आयोजन संपन्न !

संकुल शाला राजिम मॆ ‘अंगना मा शिक्षा ‘ कार्यक्रम क़ा सफल आयोजन संपन्न !

फिगेश्वर विकासखंड अन्तर्गत राजिम के संकुल शाला शास.प्राथ बालक शाला मॆ अंगना मा शिक्षा (माता उण्मुखीकरण) कार्यक्रम क़ा सफल आयोजन किया गया | जिसके अन्तर्गत प्रशिक्षक देववानी मैडम के द्वारा संकुल के माताओं को प्रशिक्षित किया गया की इस कोरोना काल मॆ माताएं स्वयं एक शिक्षक की भूमिका मॆ घऱ मॆ ही स्कूल क़ा महौल बनाकर स्वयं अपने बच्चो को पढ़ा सकते है । कार्यक्रम मॆ विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू एवं खंड स्त्रोत समन्वयक मिश्रा सर जी के द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम क़ा संचालन संकुल समन्वयक जितेन्द्र सोनकर जी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम मॆ संकुल प्रभारी श्री एम.आर. जांगड़े सर जी एवं संकुल के प्रधान पाठक श्रीमती अंजनी यादव, श्रीमती खेमीन साहू ,श्री शत्रुघ्न लाल साहू ,श्रीमती श्यामा अग्रवाल, श्रीमती गंगोत्री पालकर, जितेंद्र साहू,लक्षेन्द्र साहू ,जगदेव राम साहू,डोमन सोनकर आदि शिक्षक उपस्थित थे एव माताएं अपने शिशुओं के साथ उपस्थित रहे।