साधु संतों को नही मिला दक्षिणा हुए नाराज मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।

मगरलोड :- राजिम माघी पुन्नी मेला में आसपास जगहों से आए हुए सभी साधु संतो में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है ।एक ओर जहां शासन प्रशासन राजिम माघी पुन्नी मेला को हर स्तर पर अच्छी व्यवस्था के रूप में संवारने का काम कर रही है वही राजिम मेले में इस बार अनेक प्रकार की अव्यवस्था देखी गई चाहे वह टॉयलेट बाथरूम की बात हो या फिर ईको फ्रेंडली फ्लैक्स या पेयजल की समुचित व्यवस्था की बात को हर तरफ अव्यवस्था का आलम था। इधर साधुओं ने सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की है। कुलेश्वर महादेव मंदिर के समीप लोमश ऋषि आश्रम में ठहरे सिरकट्टी आश्रम के साधु संतों को दान दक्षिणा नहीं मिलने से शासन के प्रति नाराजगी व्यक्त किया। साधुओ ने बताया कि 15 दिनों से हम नमः शिवाय आश्रम में यज्ञ पूजा कर रहे है हमारे लिए शासन ने किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई और 8 दिन से आए हुए जूना अखाड़ा के नागा साधुओं को तीन लाख का दान दक्षिणा दे दिया गया। हमारे साथ ऐसा भेदभाव क्यों हम जबकि छत्तीसगढ़ के सिरकट्टी आश्रम के 74 साधु संत यहां ठहरे हुए है। अभी तक हमें किसी प्रकार की दक्षिणा प्राप्त नहीं हुआ है हम मुख्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि जिस प्रकार अन्य प्रांतों से आज हुए साधु संतों का विदाई करते है उसी प्रकार हम लोग का भी सम्मान होना चाहिए। लोमस ऋषि आश्रम के सेवा संस्थान अध्यक्ष श्याम साहू ने बताया की जो हमारे हमारे क्षेत्र का साधु संत नहीं है उन्हें तीन लाख दान दक्षिणा दे दिया गया है। जबकि स्थानीय साधु संतों को अभी तक 1 रूपये नहीं मिला है । यह कैसा भेदभाव है यह समझ से परे जबकि 74 साधु संतों का पूरा लिस्ट मांग कर अधिकारी ले गया है फिर भी अभी तक सिरकट्टी आश्रम के सीता राम साधुओं को किसी प्रकार का दक्षिण नहीं मिला है। साधु सिरकट्टी आश्रम के चंद्रहास शरण ने बताया की हमारे ही सामने नागा साधुओं को जो जूना अखाड़ा से आए हुए थे उन्हें दान दक्षिणा दिया गया। लेकिन हम लोगों को किसी प्रकार की दक्षिण नहीं मिला और ना ही आश्रम में दो दिन से खाने पीने की सुविधा भी नहीं। साधुओं ने मुख्यमंत्री दान दक्षिणा की मांग कि है। मौके पर गोकुल गिरी लोमस ऋषि आश्रम पुजारी भूनेश्वर साहू लोमस ऋषि आश्रम उपाध्यक्ष बंसत साहू सहित साधु संत मौजूद थे।